जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा पीड़ित प्रतिकर योजना के District Legal Services Authority organized a meeting regarding the Victim Compensation Scheme

जोधपुर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जोधपुर जिला द्वारा मंगलवार को राजस्थान पीडित मुआवजा सहायता समिति के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश जोधपुर जिला डॉ. मनीषा चौधरी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। 

बैठक में जोधपुर जिला ग्रामीण के पुलिस थानों में वर्ष 2019 से अब तक के पीडितों से संबंधित दर्ज होने वाली प्रत्येक एफ.आई.आर में पीड़ित बालकों के पुनर्वास एवं बेहतर भविष्य के लिए प्रतिकर राशि बाबत निर्णय लेने के लिए पीड़ित प्रतिकर योजना के तहत उनके आवेदन तैयार कर इस प्राधिकरण में जमा करवाने के संबंध में निर्देश प्रदान किये गये।

बैठक में कमेटी नोडल अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट श्रीमती सीमा कविया, अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक, जोधपुर ग्रामीण श्री भोपालसिंह लखावत एवं सदस्य श्री विक्रम चेतन सरगरा अध्यक्ष, बाल कल्याण समिति उपस्थित रहे।

Post A Comment:

0 comments: