वायुसेना के 'तरंग शक्ति' युद्ध अभ्यास का अवलोकन करेंगे-रक्षा मंत्री

जोधपुर। रक्षामंत्री श्री राजनाथ सिंह गुरूवार, 12 सितंबर को प्रातः 11:10 बजे, वायुयान द्वारा दिल्ली से जोधपुर आयेंगे रक्षा मंत्री प्रातः 10:00 बजे पालम एयरपोर्ट, दिल्ली से वायुयान से रवाना होकर प्रातः 11:10 बजे जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट पर प्रातः 11:15 से दोपहर 1:15 बजे तक वायुसेना के युद्ध अभ्यास कार्यक्रम ‘‘तरंग शक्ति’’ में शरीक होंगे व युद्ध अभ्यास का अवलोकन करेंगे।

रक्षा मंत्री दोपहर 1:15 बजे एयरपोर्ट से उम्मेद भवन पैलेस के लिए प्रस्थान करेंगे व दोपहर 1:30 से 2:30 बजे उम्मेद भवन पैलेस में ठहरेंगे। रक्षामंत्री दोपहर 2:30 बजे उम्मेद पैलेस से एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे व एयरपोर्ट से दोपहर 2:50 बजे वायुयान से प्रस्थान करेंगे।

Post A Comment:

0 comments: