नई दिल्ली। अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने अखंड सनातन धर्म की अवधारणा को प्रतिबद्ध करते हुए जोधपुर के बेहद चर्चित चेहरे और वरिष्ठ पत्रकार संपादकीय लेखक डॉ. राकेश वशिष्ठ को अखिल भारतीय हिंदू महासभा के (पत्रकार प्रकोष्ठ) "हिन्दू पत्रकार सभा" के राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्व सौंप शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रीय पत्रकार राष्ट्रीय कार्यकारणी का गठन करने और सभी प्रदेशों में प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति करने हेतु निर्देशित किया।
हिन्दू पत्रकार सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राकेश वशिष्ठ ने कहा कि वो 18 अप्रैल को जोधपुर में संपन्न राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक की कवरेज के लिए कार्यक्रम में शामिल हुए थे। कार्यक्रम में वो हिन्दू महासभा की नीतियों से प्रभावित हुए और उसी समय हिन्दू महासभा में शामिल होने का मन बना लिया था। उन्होंने देश भर के पत्रकारों को हिन्दू महासभा से जोड़ते हुए हिन्दू पत्रकार सभा के माध्यम से हिन्दू महासभा की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि हिन्दू पत्रकार सभा को देश का सबसे बड़े और शक्तिशाली पत्रकार संगठन के रूप में स्थापित करना और पत्रकारों के हितों के लिए अभियान चलाना उनकी प्राथमिकता में शामिल है।
हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने आज जारी बयान में हिंदू महासभा के पत्रकार प्रकोष्ठ के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राकेश वशिष्ठ को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सिख, जैन और बौद्ध पंथ को जोड़े बिना अखंड सनातन धर्म की परिकल्पना असंभव है। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी के इस अभियान की प्रशंसा करते हुए सिक्खों, जैनियों और बौद्धों से भारी संख्या में हिन्दू महासभा से जुड़ने और भारत को विश्वगुरु बनाने में अपना योगदान देने का आह्वान किया। डॉ. राकेश वशिष्ठ की नियुक्ति की घोषणा के साथ ही राजस्थान के पत्रकारों मैं खुशी की लहर दौड़ पड़ी अनेक प्रतिष्ठित राजनैतिक दलों, सामाजिक संगठनों, पत्रकार संगठनों कार्यकर्ताओं ने सभी प्रकार के संचार माध्यम से डॉ. राकेश वशिष्ठ को शुभकामनाएं प्रेषित कर बधाई दी।
Post A Comment:
0 comments: