जोधपुर । संस्कार शिविर में आज बालक बालिकाओं ने भूतेश्वर वन खंड का भ्रमण किया और वहा पर वृक्षारोपण किया । संस्थान के संरक्षक अश्विनी व्यास ने बताया की शिविर में आज 21 वे दिन शिविर के प्रशिक्षक डा संजय बोहरा के नेतृत्व में करीब 80 बालक बालिकाओं ने भूतेश्वर वनखंड में पौधे लगाए । 

शिविर के मुख्य प्रशिक्षक और ज्योतिषविद डा संजय बोहरा ने बताया की ग्रंथो में वर्णन है की एक नीम , एक न्यग्रोध , बरगद , कैथ बिल्व आवला के तीन तीन तथा आम के 5 वृक्ष लगाने से मनुष्य कभी नरक को प्राप्त नहीं होता । डा बोहरा ने बताया की वृक्ष ही इह्लोकिक और पारलौकिक आनंद की अनुभूति करवा सकता है । वृक्ष इस संसार के मूल रक्षक है क्युकी वे ही हमे प्राकृतिक आपदाओं से बचाते है । वृक्षों से प्राप्त पुष्प , फल आदि ही धर्म, अर्थ , और मोक्ष की साधना में सहायक है ।

डा बोहरा ने बताया की वराह मिहिर के अनुसार वृक्ष लगाने वाले उसी प्रकार स्वर्ग प्राप्त होता है जिसप्रकार पुत्रो द्वारा किए गए श्राद्ध आदि कर्म से होता है । जो व्यक्ति राज मार्ग के दोनो तरफ वृक्ष लगता है वह मनुष्य चार युग तक सर्व सुख संपन्न स्वर्ग में निवास करता है । राशिनुसार भी यदि वृक्ष लगाए जाय तो जातक बाधाओं से मुक्त होता है और जिन सुखमय हो जाता है ।

संरक्षक अश्विनी व्यास ने बताया की आज बालक बालिकाओं ने पूर्ण वैदिक विधान से मंत्रोचार के साथ छोटे छोटे पौधे लगाए । इस अवसर पर पार्षद सुरेश जोशी ने बालक बालिकाओं के इस कर्म की प्रशंसा की । श्री राजन दैय्या और आदित्य व्यास द्वारा सभी वेदपाठी बालक बालिकाओं के लिए नाश्ते की व्यवस्था की गई । भूतनाथ में उपस्थित प्रोफेसर एन डी पुरोहित आदि वृद्धजनों ने शिविर के बालक बालिकाओं की प्रशंशा की और उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया । डा बोहरा ने कहा की शिविर के माध्यम से वृक्षारोपण की श्रृंखला की यह शुरुआत है और ये क्रम लगातार चलता रहेगा जिसमे समय समय पर विभिन्न स्थानों पर पौधा रोपण किया जाएगा

Post A Comment:

0 comments: