बालोतरा। पचपदरा पुलिस टीम द्वारा थाना में दर्ज मारपीट वगैरा प्रकरण में वांछित मुलजिम करणसिंह व सवाई सिंह को गिरफ्तार किया गया। प्रार्थी पुनाराम पुत्र कानाराम जाति जाट निवासी बोरियों की ढाणी नागाणा पुलिस थाना मंडली जिला बालोतरा हाल मां नागणा राय होटल पचपदरा ने थाना पचपदरा पर उपस्थित होकर एक लिखित रिर्पोट इस आशय की पेश की कि पचपदरा में मेरी पत्नी के नाम से मां नागाणा राय होटल स्थित है। पचपदरा में मदनगोपाल पुत्र रामजी, मनीष पुत्र रामजी, मानवेन्द्र (मोनू) पुत्र सांवलराम, यशपाल पुत्र नामालूम, जीतू पुत्र नामालूम, कर्ण पुत्र नरपत अर्जुन पुत्र नरपत, हिमांशु पुत्र गजेन्द्र सिंह, सवाई सिंह पुत्र नामा लुम, खुशाल सिंह पुत्र, नामालूम सभी जातियान खारवाल एवं 5-7 लोग खारवाल जाति के अन्य व्यक्तियों ने रात्रि के समय उक्त मुलजिमानों ने होटल में प्रवेश कर होटल पर कार्य कर रहे सैल्समैन से शराब हेतु पैसे मांगे नहीं देने पर होटल कार्मिकों व ग्राहकों के साथ मारपीट की। वगैरा रिपोर्ट पर पुलिस थाना पचपदरा पर पंजिबद्ध किया जाकर अग्रिम अन्वेषण प्रारम्भ किया गया।प्रकरण अनवान में त्वरित कार्यवाही कर आरोपीगणों की तलाश पतारसी की जाकर आरोपी करणसिंह पुत्र नरपतसिंह जाति खारवाल निवासी मैन बाजार, पचपदरा पुलिस थाना पचपदरा तथा सवाईसिंह पुत्र राणाराम जाति खारवाल निवासी तहसील के पास पचपदरा पुलिस थाना पचपदरा जिला बालोतरा को दस्तयाब कर प्रकरण की घटना के संबंध में अन्वेषण व पुछताछ की गई तो आरोपियों द्वारा जुर्म स्वीकार करने पर मुलजिमानों को संवैधानिक अधिकारों से अवगत करवाते हुए नियमानुसार गिरफ्तार किया गया।

Next
नई पोस्ट
Previous
This is the last post.

Post A Comment:

0 comments: