स्वस्थ जीवन के लिए खेल को आवश्यक बताते हुए संत डॉ रामप्रसाद महाराज ने दी प्रेरणा
प्रतियोगिता का उद्घाटन महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय (चैनपुरा) में हुआ, पूर्व मंत्री डॉ महेंद्र सिंह राठौड़ ने खिलाड़ियों को किया प्रेरित
जोधपुर। 69 वीं जिला स्तरीय एथलेटिक प्रतियोगिता का भव्य आगाज महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) चैनपुरा में पूज्य संत 108 परमहंस डॉ. रामप्रसाद महाराज के सानिध्य में हुआ। इस अवसर पर संत ने अपने आशीर्वचन में कहा कि "जीवन में खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। खेल में हार जीत महत्वपूर्ण नहीं होती, बल्कि यह सतत् प्रयासरत रहने की शिक्षा देते हैं।"
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री राजस्थान सरकार एवं पूर्व जेडीए अध्यक्ष डॉ महेंद्र सिंह राठौड़ उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों को जीवन में आगे बढ़ते रहने हेतु प्रेरित किया। इस कार्यक्रम में भाजपा शहर अध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल, पर्यावरणविद सुभाष गहलोत, लाल सागर भाजपा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह भाटी, संपत भाटी, सुरेश भाटी, महेश व्यास सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति भी शामिल हुए।
मुख्य प्रायोजक महेश गहलोत देवगढ़, मनोहर सिंह टाक, रामकिशोर भट्टड़, नरपत सिंह सांखला, बलवीर सिंह भाटी, लीलावती, अशोक पंवार और अशोक चौधरी भी इस अवसर पर उपस्थित थे। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रजनी शेखावत ने अतिथियों का स्वागत किया, जबकि आयोजक विद्यालय के प्रधानाचार्य निमेष चारण ने अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट कर धन्यवाद ज्ञापित किया।
प्रतियोगिता संयोजक और वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक नरेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि आज गोला फेंक स्पर्धा में 17 वर्ष छात्र के परिणाम में वेदांत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि खुशवंत सिंह और बजरंग क्रमशः द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। 19 वर्ष गोला फेक स्पर्धा में दीपेश परिहार ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि वीरेंद्र और अरविंद सिंह क्रमशः द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिता के आयोजन से खिलाड़ियों में उत्साह और प्रतिस्पर्धा की भावना देखने को मिल रही है।

Post A Comment:
0 comments: