Service prospective people honored with Baba Ramdev Award. सेवा भावी लोगों को बाबा रामदेव पुरस्कार से किया गया सम्मानित।

बाबा रामदेव समाज सेवा संस्थान ने रविवार को स्टील भवन में आयोजित समारोह में विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार वितरित किए

सेवा के प्रति समर्पण और योगदान को सराहा गया, कई प्रमुख हस्तियों ने दी शुभकामनाएँ

जोधपुररविवार को बाबा रामदेव समाज सेवा संस्थान द्वारा स्टील भवन में आयोजित एक भव्य समारोह में सेवा भावी लोगों को बाबा रामदेव पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन सभी लोगों को विशेष रूप से सराहा गया। जिन्होंने बाबा रामदेव मेले में भंडारा लगाने, पैदल संघ ले जाने, भजन संध्या और विभिन्न प्रकार की सेवाओं में योगदान दिया।

संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष करण सिंह राठोङ ने बताया कि इस समारोह में शिक्षाविद निर्मल गहलोत, हरदीप सिंह सलूजा, गोपाल सिंह भलासरिया, कन्हैयालाल पारीक, गिरीश माथुर, डॉ. जय पंवार, शिव लाल पंवार, गणेश प्रजापत, राम निवास सिंह भाटी और देवेन्द्र कंसारा जैसे कई प्रमुख अतिथि उपस्थित थे।

निर्मल गहलोत ने अपने संबोधन में कहा, "सेवा केवल भाव से की जाती है। चाहे व्यक्ति कितना भी अमीर हो, सेवा का भाव होना चाहिए। बाबा रामदेव मेले में लोग रात दिन जातरूओ की सेवा में लगे रहते हैं, यह सही मायने में सेवा का भाव है।"

राठोङ ने बताया कि पुरस्कार तीन श्रेणियों में दिए गए: बाबा रामदेव लाइफटाइम एचीवमेंट अवार्ड, बाबा रामदेव वरिष्ठ सेवा सम्मान और बाबा रामदेव युवा प्रोत्साहन पुरस्कार।

इस समारोह में कई अन्य प्रमुख व्यक्तियों ने भी भाग लिया, जिनमें रूप सिंह सोलंकी, अशोक गहलोत, नरसिंह गहलोत, इंद्रा राम, गीता खेतानी, उम्मेद सिंह भाटी और गोविंद गर्ग शामिल थे।

कार्यक्रम का संचालन खीवराज जागिङ पीटर हंस ने किया। इस आयोजन ने समाज सेवा के प्रति लोगों की जागरूकता को बढ़ाने का काम किया और सभी को प्रेरित किया कि वे आगे भी इसी तरह की सेवाओं में जुटे रहें।

Post A Comment:

0 comments: