रातानाडा स्थित मंदिर में महंत श्रीधर गिरी महाराज के सानिध्य में मनाया गया महोत्सव, शिव परिवार का हुआ अलौकिक श्रृंगार
महिला मंडल द्वारा भजनों की प्रस्तुति, भक्त झूम उठे
जोधपुर। श्रावण मास के अवसर पर रातानाडा, ओल्ड केंपस के सामने स्थित श्री पीपलेश्वर महादेव मंदिर में मंदिर के महंत श्रीधर गिरी महाराज और गुजरात से पधारे महंत हरिनंदन गिरी महाराज के सानिध्य में संकीर्तन के साथ सावन महोत्सव मनाया गया।
इस अवसर पर मंदिर को हरित पुष्पों, आकर्षक फूलमंडली व विशेष रोशनी से सजाया गया। साथ ही शिव परिवार व देव प्रतिमाओं का अलौकिक श्रृंगार किया गया। सुबह से शाम तक मंदिर के प्रमुख सेवकों द्वारा विशेष पूजा अर्चना और अभिषेक के साथ महिला मंडल द्वारा संकीर्तन के साथ सावन महोत्सव मनाया गया, जिसमें शशिलता शर्मा, गायत्री सोनी, मंजू पंवार, संजू सोनी ने सावन से संबंधित व विभिन्न भजनों की प्रस्तुति दी, जिन पर भक्त झूम उठे।
इस मौके मंदिर के संत गंगा गिरी, बाल संत सास्वत गिरी, शशि कांत तिवाड़ी, पवन शर्मा, सौरभ त्रिपाठी, पंडित शिव सागर शास्त्री, पंडित श्रवण पंचारिया सहित मातृ शक्ति व अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।


Post A Comment:
0 comments: