इमेज कोलीग सोसाइटी इंटरनेशनल (ICS, USA) ने अमित व्यास को Hon. FICS, ओम प्रकाश कल्ला को Hon. EFMPA और सर्वेश जोशी को Hon.EUSPA से नवाजा
फोटोग्राफी के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान और कला को बढ़ावा देने के लिए मिला सम्मान, 1 दिसंबर को विजयवाड़ा में होगा औपचारिक वितरण समारोह
जोधपुर। 19 अगस्त 2025 विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर जोधपुर के तीन प्रख्यात फोटोग्राफरों - अमित व्यास, ओम प्रकाश कल्ला और सर्वेश जोशी को अमेरिका की प्रतिष्ठित संस्था इमेज कोलीग सोसाइटी इंटरनेशनल (ICS, USA) द्वारा वर्ष 2025 के लिए सर्वोच्च मानद खिताब प्रदान किया गया।
जोधपुर के प्रख्यात फोटोग्राफर अमित व्यास को अमेरिका की प्रतिष्ठित संस्था इमेज कोलीग सोसाइटी इंटरनेशनल (ICS, USA) द्वारा वर्ष 2025 का सर्वोच्च मानद खिताब "ऑनरेरी फेलो ऑफ इमेज कोलीग सोसाइटी इंटरनेशनल (Hon. FICS, USA)" प्रदान किया गया है। वहीं ओम प्रकाश कल्ला को Honorary Excellence Federation Multicultural Photographic Arts, USA (Hon. EFMPA) से नवाजा गया और सर्वेश जोशी को Honorary Excellence of United States Photographic Alliance (Hon. EUSPA) से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान उनके फोटोग्राफी के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान और वैश्विक फोटोग्राफिक समुदाय में कला को बढ़ावा देने के लिए दिया गया है। इस चयन की घोषणा ICS चेयरमैन हुआ चियांग चान और संस्थापक चेयरमैन टोनी ले ने की। भारत में इस उपलब्धि की औपचारिक सूचना ICS के भारतीय प्रतिनिधि टी. श्रीनिवास रेड्डी, FRPS ने साझा की, उन्होंने बताया कि पूरे भारत में बहुत से नामी फोटोग्राफर्स को उनकी योग्यता अनुसार विभिन्न मानद खिताब दिया गया जिसमें राजस्थान के जोधपुर से ये 3 फोटोग्राफर्स है और जयपुर से प्रसिद्ध फोटोग्राफर उमेश गोगना है।
सम्मान का औपचारिक वितरण समारोह 1 दिसम्बर 2025 को विजयवाड़ा, आंध्र प्रदेश में आयोजित World Pictorial Day Celebrations & ICS India Chapter Gathering के अवसर पर किया जाएगा, जिसमें ICS के चेयरमैन की उपस्थिति भी अपेक्षित है।
इस अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि से जोधपुर और राजस्थान का नाम गौरवान्वित हुआ है और यह युवा तथा उभरते फोटोग्राफरों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर यह उपलब्धि भारतीय फोटोग्राफी समुदाय के लिए गर्व और उत्साह का संदेश है।

Post A Comment:
0 comments: