Jodhpur: Women of notorious Mogiya gang looted gold from jewelers. जोधपुर: कुख्यात मोगिया गैंग की महिलाओं ने ज्वैलर्स से लूटा सोना ।

कोटा से तीन महिला आरोपियों की गिरफ्तारी, 109 ग्राम सोना बरामद

देवनगर थाना क्षेत्र में हुई थी चोरी की घटना

जोधपुरशहर में एक सनसनीखेज घटना का खुलासा हुआ है जहाँ कुख्यात मोगिया गैंग की तीन महिलाओं ने देवनगर थाना क्षेत्र के मसूरिया में स्थित एक ज्वैलर्स की दुकान से सोने के आभूषणों की चोरी की थी। जोधपुर पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश और पुलिस उपायुक्त जोधपुर पश्चिम विनीत कुमार बंसल के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त निशान्त भारद्वाज, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अभय कमाण्ड लाभूराम और सहायक पुलिस आयुक्त, वृत्त प्रताप नगर रविन्द्र कुमार बोथरा के सुपरविजन में थाना देवनगर के थानाधिकारी सोमकरण के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था।

घटना 23 जुलाई, 2025 को हुई थी। प्रार्थी भावेश सोनी,  निवासी गांव तेना, पुलिस थाना शेरगढ़, जिला जोधपुर ग्रामीण (वर्तमान पता: 101-बी बालाजी आई अस्पताल के पास, मिनाक्षी ज्वैलर्स मसुरिया) ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि तीन महिलाएं उनकी दुकान पर खरीदारी के बहाने आईं और मौका पाकर उनके ड्रॉअर से एक डिब्बा चुरा लिया जिसमें 109 ग्राम सोने के आभूषण (जेंट्स अंगूठी 18 ग्राम 6 पीस, लेडीज अंगूठी 16 ग्राम 8 पीस, फिनीया और बालियां 50 ग्राम, टॉप्स 25 ग्राम 10 जोड़ी) और अन्य आइटम 15 ग्राम थे।

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जोधपुर शहर की 25 किलोमीटर की परिधि में लगभग 400 सीसीटीवी कैमरों की जांच की और तकनीकी डेटाबेस का उपयोग किया। इस जांच के दौरान कुख्यात मोगिया गैंग की तीन महिलाओं की पहचान की गई और उन्हें कोटा शहर से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार मुल्जिमान महिलाएं

1. मौसम बाई, पत्नी श्री सुमन कुमार, जाति बागरी (मोगिया), उम्र 25 साल, निवासी गांव डाबर, पुलिस थाना सुल्तानपुर, जिला कोटा ग्रामीण (हाल निवासी बडा बस्ती, पुलिस थाना अन्नतपुरा, जिला कोटा शहर)।

2. कृष्णा, पत्नी प्रहलाद, जाति बागरी (मोगिया), उम्र 26 साल, निवासी गांव दरबी, पुलिस थाना सुल्तानपुर, जिला कोटा ग्रामीण (हाल निवासी बडा बस्ती, पुलिस थाना अन्नतपुरा, जिला कोटा शहर)।

3. सीमा, पत्नी रमेश, जाति बागरी (मोगिया), उम्र 35 साल, निवासी गांव डाबर, पुलिस थाना सुल्तानपुर, जिला कोटा ग्रामीण (हाल निवासी बडा बस्ती, पुलिस थाना अन्नतपुरा, जिला कोटा शहर)।

यह गैंग शालीन वेशभूषा में ज्वैलर्स की दुकानों पर जाती है और दुकानदार का ध्यान भटकाकर चोरी करती है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार महिलाएं शातिर चोर हैं और उनसे पूछताछ जारी है।

कार्यवाही में शामिल पुलिस टीम

1. सोमकरण नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना देवनगर
2. हीरालाल सउनि. पुलिस थाना देवनगर
3. अचलाराम सउनि. पुलिस थाना देवनगर
4. सुनिल कुमार हैडकानि. पुलिसथाना देवनगर (विशेष भूमिका)
5. प्रेम चौधरी हैडकानि. साईबर सैल जोधपुर पश्चिम
6. शिवनारायण कानि. पुलिस थाना देवनगर
7. श्रवण कुमार कानि. पुलिस थाना देवनगर
8. शिमला महिला कानि. पुलिस थाना देवनगर
9. रूपाराम कानि. पुलिस थाना देवनगर
10. लीला महिला कानि. पुलिस थाना देवनगर
11. महेन्द्र कुमार कानि. पुलिस थाना देवनगर

नोट :- मुलाजमानों के उक्त सराहनीय कार्य के लिए पृथक से पुरस्कृत किया जावेगा।

Post A Comment:

0 comments: