न्यू चांदपोल रोड पर मकान का ताला तोड़कर चोरी, आसूचना और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मुलजिम गिरफ्तार
आरोपी मनोज उर्फ टिंकिया पहले भी कर चुका है कई अपराध, न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया
जोधपुर। खाण्डाफलसा पुलिस ने नकबजनी की वारदात का खुलासा करते हुए एक मुलजिम को गिरफ्तार किया है। पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश द्वारा बढ़ती नकबजनी/चोरी की घटनाओ को गंभीरता से लेते हुए ऐसी घटनाओं का खुलासा करने हेतु निर्देश प्रदान किये गए थे।
पुलिस उपायुक्त, जोधपुर पूर्व के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोधपुर पूर्व व सहायक पुलिस आयुक्त वृत केन्द्रीय जोधपुर पूर्व के सुपरवीजन में थानाधिकारी बलवंतराम नि.पु. के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। आसूचना एवं तकनीकी स्त्रोत व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरी का खुलासा कर दिनांक 12.08.2025 को मुलजिम गिरफ्तार किया गया।
घटना का विवरण देते हुए पुलिस ने बताया कि 02.08.2025 को प्रार्थी राजेन्द्र प्रकाश लोहरा ने एक लिखित रिपोर्ट पेश की थी कि उनके बड़े भाई ओमप्रकाश लोहरा अपने परिवार सहित हरिद्वार गये हुये थे। दिनांक 02.08.2025 को सुबह लगभग 3 AM से 5 AM पर कोई अज्ञात व्यक्ति ने उनके मकान का ताला तोड़कर अन्दर घुसकर सोने चांदी के जेवर व नकद राशि चोरी कर ली।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। भीतर शहर में बढ़ती नकबजनी / चोरी की घटनाओ को गंभीरता से लेते हुए अति शीघ्र घटना कारित करने वालो का पता लगाया जाकर उक्त घटना के मुलजिमानों को गिरफ्तार करने व चोरी माल बरामद करने हेतु पुलिस थाना खाण्डाफलसा की गठित विशेष टीम द्वारा आसूचना संकलन एवं तकनीकी स्त्रोत व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरी का खुलासा कर दिनांक 12.08.2025 को मुलजिम गिरफ्तार कर चोरी किया गया माल बरामद किया गया।
प्रकरण में बरामदगी शेष नहीं होने से मुल्जिम को दिनांक 13/08/2025 माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया गया।
गिरफ्तार मुलजिम का नाम
मनोज उर्फ टिंकिया पुत्र विजय सिंह जाति रावणा राजपूत उम्र 36 साल निवासी पूरबियों का बास चांदपोल पुलिस थाना खाण्डाफलसा जिला जोधपुर पूर्व।
कार्यवाही में शामिल पुलिस टीम
* बलवंतराम नि.पु. थानाधिकारी, पुलिस थाना खाण्डाफलसा, जोधपुर पूर्व
* गोविन्दराम सउनि, पुलिस थाना खाण्डाफलसा, जोधपुर पूर्व
* जयप्रकाश हैड कानि. पुलिस थाना खाण्डाफलसा

Post A Comment:
0 comments: