सरदारपुरा बी रोड पर हुआ हंगामा, दुकानदार और ग्राहक के बीच विवाद
नाराज महिला ने 6 हजार की ड्रेस को दुकान के बाहर ही जला डाला
जोधपुर। सरदारपुरा बी रोड गुलाब हलवे के पास बांधनी शोरूम में आज दिव्या चौहान नाम की एक महिला ने अपनी बेटी के लिए 6 हजार रुपये की राखी पर्व के लिए एक ड्रेस खरीदी थी। ड्रेस डिफेक्टिव निकलने पर जब वह उसे बदलने गई तो दुकानदार ने बदलने से मना कर दिया।
इससे नाराज होकर दिव्या चौहान ने दुकान के बाहर ही ड्रेस को आग लगा दी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
सोशल मीडिया में वायरल वीडियो...

Post A Comment:
0 comments: