Jodhpur: BJP widely disseminates Prime Minister's 'Mann Ki Baat' जोधपुर: भाजपा ने प्रधानमंत्री की 'मन की बात' का किया व्यापक प्रसार।

दक्षिण देहात के सभी बूथों पर कार्यकर्ताओं और आमजन ने सुना मोदी का संदेश

भाजपा जिलाध्यक्ष त्रिभुवन सिंह भाटी ने बनाड़ मंडल में किया कार्यक्रम का श्रवण

जोधपुर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दक्षिण देहात जोधपुर जिलाध्यक्ष त्रिभुवन सिंह भाटी के नेतृत्व में आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के  'मन की बात' कार्यक्रम को जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों के सभी बूथों पर बड़े पैमाने पर सुना गया। जिला संयोजक मानाराम गर्ग ने बताया कि इस कार्यक्रम की व्यापक सफलता के लिए भाजपा ने ज़िला पदाधिकारियों को अलग-अलग मंडलों में भेजा गया था। इन पदाधिकारियों ने मंडल अध्यक्षों, 'मन की बात' कार्यक्रम के मंडल संयोजकों और सह-संयोजकों के साथ मिलकर सभी बूथों पर कार्यक्रम का प्रसार सुनिश्चित किया।

भाटी ने स्वयं बनाड़ मंडल के जाजीवाल भाटिया राव बस्ती बूथ पर मंडल अध्यक्ष महिपाल सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और आमजन के साथ 'मन की बात' कार्यक्रम का श्रवण किया। उन्होंने बताया कि भाजपा कार्यकर्ता और आमजन हर महीने के अंतिम रविवार को प्रधानमंत्री मोदी के इस कार्यक्रम का बेसब्री से इंतज़ार करते हैं। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम से उन्हें नई प्रेरणा और सीख मिलती है, और विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं की कहानियाँ उन्हें प्रेरित करती हैं।  

इस बार भाजपा दक्षिण देहात ने एक विशेष कार्ययोजना बनाकर अधिक से अधिक आमजन को इस कार्यक्रम से जोड़ने का प्रयास किया, जिससे अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सकें।

Post A Comment:

0 comments: