पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.59 करोड़ का मादक पदार्थ बरामद
जिला विशेष टीम और राजीव गांधी नगर थाने की संयुक्त सफलता
जोधपुर। जोधपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 1058 किलोग्राम डोडा पोस्त जब्त किया है। जिला विशेष टीम पश्चिम और पुलिस थाना राजीव गांधी नगर की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई 18 अगस्त 2025 को अंजाम दी। इस अवैध मादक पदार्थ की अनुमानित बाजार कीमत 1 करोड़ 59 लाख रुपये बताई जा रही है। कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों को भी हिरासत में लिया गया है। जब्त किए गए डोडा पोस्त को जैविक खाद के कट्टों में छिपाकर एक लाल रंग के आयसर मिनी ट्रक (RJ 02 GA 8777) में ले जाया जा रहा था।
पुलिस आयुक्त ओम प्रकाश और पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) विनीत कुमार बंसल के निर्देशानुसार, ड्रग्स के सेवन और परिवहन को रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। सहायक पुलिस आयुक्त (वृत्त प्रतापनगर) रविन्द्र बोथरा के सुपरविजन में, थानाधिकारी सुरेश पोटलिया (थाना राजीव गांधी नगर) और जिला विशेष टीम प्रभारी पिन्टु कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था। खास मुखबिर की सूचना के आधार पर नाकाबंदी की गई और मिनी ट्रक को रोका गया। तलाशी के दौरान 53 कट्टों में 1058 किलो डोडा पोस्त बरामद हुआ।
गिरफ्तार आरोपी:
1. विनोद पुत्र जयराम, जाति धाकड़, उम्र 43 वर्ष, निवासी जावदा निम्बड़ी, थाना जावदा, जिला चितौड़गढ़।
2. उदयलाल कुमावत पुत्र मोतीलाल, जाति कुमावत, उम्र 45 वर्ष, निवासी जावदा निम्बड़ी, थाना जावदा, जिला चितौड़गढ़।
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम:
1. सुरेश पोटलिया, निपु, थानाधिकारी पुलिस थाना राजीव गांधी नगर
2. पिन्टु कुमार, उनिपु, प्रभारी जिला विशेष टीम पश्चिम
3. भगाराम, कानि. जिला विशेष टीम पश्चिम (विशेष भूमिका)
4. दलाराम, कानि. जिला विशेष टीम पश्चिम
5. देवेन्द्र, कानि. जिला विशेष टीम पश्चिम
6. मोतीलाल, कानि. जिला विशेष टीम पश्चिम
7. सुनील, कानि. जिला विशेष टीम पश्चिम
Post A Comment:
0 comments: