Service on the border: Fire warriors of Jodhpur get respect. सीमा पर सेवा: जोधपुर के अग्निशमन योद्धाओं को मिला सम्मान। रामगढ़ में दिखाया अदम्य साहस।

जैसलमेर में निस्वार्थ सेवा के लिए किया गया सम्मानित

रामगढ़ में ड्यूटी के दौरान दिखाया अदम्य साहस

जोधपुरशहर के वीर अग्निशमन योद्धाओं को आज उनके अदम्य साहस और देशभक्ति के लिए सम्मानित किया गया।  08 मई 2025 से 27 मई 2025 तक जैसलमेर जिले के सीमावर्ती रामगढ़ गांव में विशेष ड्यूटी पर तैनात रहे इन वीर योद्धाओं ने अपनी जान जोखिम में डाल कर, कठिन परिस्थितियों में भी, अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह किया।  जोधपुर से चार अग्निशमन गाड़ियाँ विशेष निर्देशानुसार रवाना की गई थीं, जिनमें शामिल सभी कर्मचारियों ने अपनी निस्वार्थ सेवा से देश सेवा की एक अनोखी मिसाल पेश की।

इन योद्धाओं ने अपने परिवार और दैनिक जीवन की जिम्मेदारियों को पीछे छोड़कर, सीमा पर तैनात रहकर अपनी ड्यूटी पूरी की। उनकी इस बहादुरी और समर्पण को देखते हुए आज जोधपुर नगर निगम दक्षिण-उत्तर के अग्निशमन विभाग ने उन्हें सम्मानित किया।

बासनी फायर स्टेशन में आयोजित इस सम्मान समारोह में  बासनी के अधिकारी प्रशांत सिंह चौहान के नेतृत्व में अग्नि शमन कर्मियों विपिन चौधरी, मोहन लाल अभिमन्यु, सहदेव चौधरी, भोज राज सिंह, महेंद्र चौधरी, किशन और राकेश स्वामी को पुष्प मालाओं और तालियों की गूंज के साथ अभिनंदन किया गया। उनके साथियों ने भी जोश और गर्व के साथ उनका स्वागत किया।

इस अवसर पर प्रशांत सिंह चौहान ने कहा, "हमारे अग्निशमन योद्धा सिर्फ शहर में ही नहीं, बल्कि देश की सीमाओं पर भी पूरी निष्ठा के साथ कार्य कर रहे हैं। यह केवल ड्यूटी नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा है।"

सम्मान समारोह में उप महापौर किशनजी लड्ढा, नेता प्रतिपक्ष नेता गणपतसिंह जी चौहान, आपदा प्रबंधन समिति के चेयरमेन अशोकसिंह जी चौहान, राजस्व अधिकारी निरंजन चौधरी, समाज सेवी रमेश जी प्रजापत, सेवानिवृत्त सहायक अग्निश्मन अधिकारी हेमराज जी शर्मा, महेश राय जी, एवं श्रीराम सेवा समिति के योगेश लढा, धर्मेंद्र सिंह, गणेश राठी, हिम्मत सिंह, श्रीमती किरण भाटी, ओपाराम बिश्नोई, महावीर सिंह, संजय इनानी, अजय सिंह सोलंकी, और समस्त पदाधिकारी और अग्निशमन केंद्र बासनी के कर्मचारी उपस्थित थे। यह सम्मान समारोह  सभी कर्मचारियों के उत्साह को और अधिक बढ़ाया और यह संदेश दिया कि देश सेवा के हर रूप को समाज याद रखता है और सराहता है।

Post A Comment:

0 comments: