Patotsav celebrated with pomp in Pushpeshwarnath Mahadev Temple, Jodhpur. जोधपुर के पुष्पेश्वरनाथ महादेव मंदिर में धूमधाम से मनाया गया पाटोत्सव।

पुष्पेश्वरनाथ महादेव और माँ पराम्बा का हुआ भव्य श्रृंगार, देर रात तक उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

रुद्राभिषेक, हवन और भजन-कीर्तन से हुआ पाटोत्सव समारोह संपन्न

जोधपुर चांदपोल चौका, भूतानाडी स्थित ऐतिहासिक पुष्पेश्वरनाथ महादेव मंदिर में 2 जून 2025, सोमवार को भगवान पुष्पेश्वरनाथ महादेव और माँ पराम्बा का पाटोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा और देर रात तक दर्शन करने वालों की लम्बी कतारें लगी रहीं।

पुष्पेश्वरनाथ सेवा समिति के प्रवक्ता ने बताया कि पाटोत्सव की शुरुआत सुबह 8 बजे गणपति पूजन के साथ हुई। इसके बाद, सुबह 9 बजे रुद्रपाठी ब्राह्मणों ने प्राचीन शिवलिंग पर 21 किलो दूध से भव्य रुद्राभिषेक किया। दोपहर 2 बजे पंडितों के सानिध्य में दुर्गा सप्तसती पाठ और सहस्त्रार्चन हवन का आयोजन किया गया, जिसमें 21 जोड़ों ने आहुतियां दीं।

गोधूलि वेला में भव्य महाआरती के बाद सभी श्रद्धालुओं को महाप्रसादी का वितरण किया गया। रात्रि में शहर के प्रसिद्ध भजन गायक दीपक जोशी (बटुक), गणपत-गणेश एंड पार्टी ने भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। मंदिर परिसर में पूरे दिन भक्तिमय माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं ने भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया।

Post A Comment:

0 comments: