ऑल इंडिया समुराई फेडरेशन ने जापान के मार्गदर्शन में किया आयोजन, देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागियों ने लिया भाग, जिले से महिपाल सिंह भाटी ने किया नेतृत्व
मनोज यादव ने बताया- समुराई खेल को खेल मंत्रालय में शामिल कराने के लिए प्रयासरत, छात्रों ने अनुशासन और समर्पण का किया प्रदर्शन
जोधपुर। जबलपुर में इंटरनेशनल समुराई स्किल्स टेक्निकल ट्रेनिंग एवं ब्लैक बेल्ट एग्जाम 2025 का आयोजन 27 जून से 28 जून तक सफलता पूर्वक किया गया। ऑल इंडिया समुराई फेडरेशन के संस्थापक अध्यक्ष मनोज यादव ने बताया कि यह आयोजन जबलपुर के पंडित रविशंकर शुक्ल राइट टाउन स्टेडियम में संपन्न हुआ।
वल्र्ड समुराई फेडरेशन जापान के मार्गदर्शन में ऑल इंडिया समुराई फेडरेशन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में समुराई कला, अनुशासन और तकनीकी प्रशिक्षण का प्रदर्शन किया गया। इंटरनेशनल समुराई स्किल्स ट्रेनिंग एवं ब्लैक बेल्ट एग्जाम क्योशी मनोज यादव संस्थापक एवं अध्यक्ष, ऑल इंडिया समुराई फेडरेशन, शीहान अब्दुल सत्तार अंसारी, तकनीकी, समिति, भारत, सेंसेई पीयूष उके महासचिव, ऑल इंडिया समुराई फेडरेशन द्वारा सम्पन कराई गई।
इंटरनेशनल समुराई स्किल्स ट्रेनिंग एवं ब्लैक बेल्ट परीक्षा में देश के विभिन्न राज्यों के समुराई संघों के प्रमुख पदाधिकारियों की विशेष उपस्थिति रही। कृपाकांत सोनी (अध्यक्ष, मध्यप्रदेश समुराई संघ), मनीष गौर (महासचिव, मध्यप्रदेश समुराई संघ), रेन्शी प्रवीन बाबूलाल तिवारी (अध्यक्ष, महाराष्ट्र समुराई फेडरेशन), सेंसेई अनिल कुमार बर्णवाल (अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ समुराई संघ), सेंसेई संदीप कुमार पंडिया (अध्यक्ष, गुजरात समुराई संघ), सेसेई राजेन्द्र सिंह (अध्यक्ष, राजस्थान समुराई संघ), शीशान सी. सली कुमार (अध्यक्ष, तमिलनाडु समुराई संघ), सेंसेई जे. सत्या (अध्यक्ष, पांडुचेरी समुराई संघ) इस दो दिवसीय सेमिनार में शामिल हुए। इस दौरान ब्लैक बेल्ट परीक्षा में भाग लेने वाले प्रतिभागियों ने अपने अनुशासन, तकनीकी दक्षता और समर्पण का शानदार प्रदर्शन किया। हर्ष की बात यह है कि सभी छात्रों ने ब्लैक बेल्ट की परीक्षा सफलता पूर्वक उत्तीर्ण कर ली है।
परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले छात्रों के नाम:
यशसिंह, राजेन्द्र सिंह, सिद्धार्थ, सत्य नारायण, मीनल सांगवान, रुचिका चौधरी, दीप कुमार, महिपालसिंह भाटी, अभय श्रीपाल, शीशान कृपाकांत सोनी, मनीष गौर, सेंसेई आरती त्रिवेदी।
जोधपुर जिले से महिपाल सिंह भाटी ने इंटरनेशनल समुराई स्किल्स ट्रेनिंग एवं ब्लैक बेल्ट परीक्षा में उत्तीर्ण होकर शहर का मान बढ़ाया है। जोधपुर फोटोग्राफर्स एसोसिशन के पूर्व कोषाध्यक्ष भाटी वर्तमान में जगदीश प्रसाद आर्य के सानिध्य में आर्य वीर दल, महामंदिर में बच्चों को निशुल्क लाठी एवं बॉक्सिंग का प्रशिक्षण दे रहे हैं। भाटी अब देश मे समुराई कोच के रूप मे सेवाएं प्रदान करेंगे और अभ्यार्थियों को प्रशिक्षित करेंगे। उनका लक्ष्य ज्यादा से ज्यादा बच्चों/युवाओं को समुराई का प्रशिक्षण देना है।
ऑल इंडिया समुराई फेडरेशन के संस्थापक अध्यक्ष मनोज यादव ने बताया कि समुराई खेल को खेल मंत्रालय भारत सरकार, भारतीय ओलंपिक संघ, स्कूल गेम फेडरेशन ऑफ इंडिया में सम्मिलित कराने हेतु प्रयासरत हैं।
Post A Comment:
0 comments: