जीनगर समाज संयुक्त महासभा समिति ट्रस्ट, आदर्श जीनगर विकास समिति और जीनगर समाज अधिकारी कर्मचारी संघ ने संयुक्त रूप से किया आयोजन

महाराज श्री मंछाराम समाधि स्थल पर हुआ कार्यक्रम, विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन

जोधपुर जीनगर समाज के अमर शहीद बीरबल सिंह ढालिया के 79वें शहीद दिवस के पावन अवसर पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। जीनगर समाज संयुक्त महासभा समिति ट्रस्ट जोधपुर, आदर्श जीनगर विकास समिति जोधपुर तथा जीनगर समाज अधिकारी कर्मचारी संघ जोधपुर के संयुक्त तत्वाधान में महाराज श्री मंछाराम समाधि स्थल पर दिनांक 30 जून 2025 सोमवार को प्रातः 8:00 बजे से 10:00 तक पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर समाज की विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों ने अमर शहीद बीरबल सिंह ढालिया को पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में महासभा के अध्यक्ष जानकीदास चौहान, आदर्श जीनगर विकास समिति के अध्यक्ष लादूराम सोनगरा, जीनगर अधिकारी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष प्रकाश पंवार, शिक्षा समिति के कार्यवाहक अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार आसेरी, आडा बाजार पंचायत के अध्यक्ष भागवती लाल चौहान सहित नेमीचंद, लता चौहान, जैसाराम जीनगर, प्रेमराज आसेरी, टीकमदास चौहान, डॉ धनपत गुजर, पूनमचंद डाबी, नरेंद्र सांखला, जैसाराम जीनगर, सुंदर लाल राठौड़, आदर्श रमेश डाबी, श्याम सुंदर आसेरी, अंचल दास सोलंकी, भरत आसेरी, ओ पी बोराणा, लक्ष्मण सांखला, कमलराज सोनगरा, गिरीश चौहान, प्रमोद सोनगरा, मेघराज राठौड़, पूरण चौहान, राजेंद्र पंवार, सोहनलाल सोलंकी, शांति चौहान, अशोक कुमार चितारा, बजरंग लाल जीनगर, वोराराम, सुनीता चौहान तथा बालक बालिकाओं सहित आदि मौजूद रहे।

तरुण चौहान तथा डॉ कमल सांखला ने अमर शहीद बीरबल सिंह के जीवन पर गहन विचार व्यक्त किए। महासभा के अध्यक्ष जानकीदास चौहान ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Post A Comment:

0 comments: