जोधपुर पुलिस की कार्रवाई, भिक्षावृत्ति उन्मूलन अभियान जारी
उम्मेद स्टेडियम और उद्यान से किए गए रेस्क्यू
जोधपुर। शहर में भिक्षावृत्ति उन्मूलन अभियान के तहत आज एक महत्वपूर्ण कार्रवाई हुई है। जोधपुर पुलिस आयुक्त, पुलिस उपायुक्त (पूर्व) और अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (सिकाउ पूर्व) के निर्देशन में, मानव तस्करी विरोधी यूनिट जोधपुर पूर्व की टीम ने आज दिनांक 15 मई, 2025 को उम्मेद स्टेडियम गेट नंबर 5 के सामने और उम्मेद उद्यान में भिक्षावृत्ति करते हुए सात पुरुषों को रेस्क्यू किया। यह कार्रवाई मन सुमन कुमारी (उनि. प्रभारी, मानव तस्करी विरोधी यूनिट) के नेतृत्व में की गई, जिनकी टीम में अंजु (हेड कानि.), बबली (मंकानि.), प्रीतिबाला (मंकानि.), सुनीता (मं. कानि.) और नटवरसिंह (चालक कानि.) शामिल थे।
रेस्क्यू किए गए व्यक्तियों की जानकारी:
1. भैरूलाल प्रजापत, पुत्र बालुजी प्रजापत, उम्र 43 वर्ष, जाति प्रजापत, निवासी रोलिया, पीएस कपासन, जिला चित्तौड़गढ़।
2. रिजाय अहमद, पुत्र साबुदीन, निवासी वार्ड नं 3, रिया, जोधपुर।
3. शंकर, पुत्र गोपाल, जाति वाल्मीकि, उम्र 35 वर्ष, निवासी पीएस मदनपुरा, औरंगाबाद।
4. राकेश, पुत्र भीमसिंह, जाति वाल्मीकि, उम्र 40 वर्ष, निवासी हरियाणा।
5. रायसेन, पुत्र बलिया मीणा, उम्र 40 वर्ष, निवासी बिझौरी, पीएस पाटन, बांसवाड़ा।
6. रज्जू खां, पुत्र उम्मेद खां, उम्र 60 वर्ष, निवासी बासवा, जिला दौसा, राजस्थान।
7. राजेन्द्र, पुत्र श्रवण, उम्र 48 वर्ष, जाति साहनी, निवासी गांव शिवपुर कुलमंड, जिला मोतिहारी, बिहार।
इन सभी को रेस्क्यू करके "अपना घर आश्रम" जोधपुर को सूचित किया गया और आश्रम के कर्मचारियों के आने पर उन्हें पुनर्वास और जीवन निर्वाह के लिए आश्रम की देखरेख में सौंप दिया गया। पुलिस का भिक्षावृत्ति उन्मूलन अभियान लगातार जारी रहेगा।
Post A Comment:
0 comments: