Raid on 'One More' Spa in Jodhpur: 12 including 9 Thai women arrested, case registered against the operator. जोधपुर में 'वन मोर' स्पा पर छापा:

जोधपुर में 'वन मोर' स्पा पर छापा: 9 थाई महिलाओं समेत 12 गिरफ्तार, संचालक पर केस दर्ज

सरदारपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई ने अवैध गतिविधियों पर कसा शिकंजा, विदेशी नागरिक अधिनियम 1946 के तहत मामला दर्ज

जोधपुर। सरदारपुरा थाने ने अवैध गतिविधियों में लिप्त एक स्पा सेंटर "वन मोर" पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 थाईलैण्ड 
महिलाओं समेत कुल 12 महिलाओं को गिरफ्तार किया है।  इसके साथ ही स्पा के संचालक अनिल माहेश्वरी के खिलाफ विदेशी विषयक अधिनियम 1946 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस आयुक्त राजेन्द्रसिंह और पुलिस उपायुक्त पश्चिम राजर्षि राज के निर्देशानुसार, एडिशनल डीसीपी निशान्त भारद्वाज ने जोधपुर शहर में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी रोकथाम के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए थे। इन्हीं निर्देशों के तहत सरदारपुरा थाना पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

सहायक पुलिस आयुक्त वृत पश्चिम छवि शर्मा और थाना प्रभारी सरदारपुरा, विश्राम मीणा के नेतृत्व में 20 जनवरी 2025 को "वन मोर" स्पा सेंटर पर छापा मारा गया। छापे के दौरान मौके पर 12 लड़कियाँ और 5 लड़के मिले।  पुलिस ने 5 लड़कों (अतीक रहमान, मोहम्मद जुनैल, अनिल कुमार, शंकर सिंघानिया, और केशव अग्रवाल) को धारा 170/126 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया।

स्पा और गेस्ट हाउस में बिना किसी रिकॉर्ड के पाई गई 12 महिलाओं में से 9 थाईलैण्ड महिलाओं के अलावा, 3 भारतीय महिलाओं को भी गिरफ्तार किया गया।

21 जनवरी 2025 को 9 विदेशी और 3 भारतीय महिलाओं के खिलाफ धारा 170/126 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई। विदेशी महिलाओं की गिरफ्तारी की सूचना पुलिस उपमहानिरीक्षक सी.आई.डी. जोन शाखा जोधपुर, पुलिस नियंत्रण कक्ष जोधपुर, और स्टेट पुलिस नियंत्रण कक्ष जयपुर को दी गई। विदेशी नागरिक अधिनियम 1946 के उल्लंघन के कारण प्रकरण संख्या 20/2025 धारा 7,14 के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है।

कार्रवाई में शामिल सरदारपुरा थाना पुलिस टीम:

विश्राम मीणा (उप निरीक्षक थानाप्रभारी), पदमा (उप निरीक्षक थाना भगत की कोठी), हैड कांस्टेबल हरफूल, बजरंग मीणा, कांस्टेबल संतराम (विशेष भूमिका), राकेश मण्डा (विशेष भूमिका), कैलाश, हरीप्रसाद, गुणेशाराम, विष्णु पिन्टू, ओमप्रकाश, रामेश्वर, श्रवण (थाना बासनी, विशेष भूमिका), महिला कांस्टेबल सरीता, विदामी, पुष्पा, गुडीया,  सुनिता और शालिनी इस कार्रवाई में शामिल थे।

यह कार्रवाई जोधपुर पुलिस की अवैध गतिविधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का संकेत देती है।


अन्य खबरें...


Post A Comment:

0 comments: