जोधपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 32 ग्राम गांजे के साथ एक गिरफ्तार
नए साल में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत विवेक विहार थाने ने की कार्रवाई, आरोपी से पूछताछ जारी
जोधपुर। पुलिस ने नए साल में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस आयुक्त श्री राजेन्द्रसिंह और पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) श्री राजर्षि राज के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) श्री निशान्त भारद्वाज और सहायक पुलिस आयुक्त (वृत्त बोरानाडा) श्री आनन्दसिंह राजपुरोहित के सुपरविजन में यह कार्रवाई अंजाम दी गई।
पुलिस थाना विवेक विहार की टीम ने आज एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए 32.79 ग्राम गांजा बरामद किया और एक आरोपी को गिरफ्तार किया। थानाधिकारी दिलीपसिंह निपु के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आशापुरा टी स्टॉल एण्ड नाश्ता दुकान (रेल्वे फाटक के पास, विवेक विहार) पर छापा मारकर सोहनलाल पुत्र श्री राणाराम जाति विश्नोई (उम्र 33 वर्ष, निवासी नान्दिया प्रभावती, पुलिस थाना भोपालगढ़, जिला जोधपुर) को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 32.79 ग्राम गांजा बरामद हुआ।
इस मामले में प्रकरण संख्या 08/06.01.2025 धारा 8/20 एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी से गांजे की खरीद-फरोख्त के संबंध में पूछताछ जारी है और आगे की जांच की जा रही है।
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम:
दिलीपसिंह, थानाधिकारी, पुलिस थाना विवेक विहार, हैड कानि. दौलाराम, कानि. रामचन्द्र, कानि. जितेन्द्रसिंह (सूचना अधिकारी), कानि. गोपाल पुलिस टीम में शामिल थे।
पुलिस ने इस कार्रवाई को नए साल में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ जारी अभियान की एक बड़ी सफलता बताया है और आगे भी इसी तरह की कार्रवाइयां जारी रखने का आश्वासन दिया है।
अन्य खबरें...

Post A Comment:
0 comments: