जोधपुर। समाज मे महिलाओं को सशक्त बनाने और आत्मविश्वास और सुरक्षा की भावना पैदा करने के उद्देश्य से आज लघु उद्योग भारती महिला इकाई जोधपुर महानगर ने पहल करते हुए एकदिवसीय साईबर अपराध जागरूकता व आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन सभागार भवन मे किया गया। महिला इकाई अध्यक्ष श्रीमती मोना हरवानी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम महिलाओं को आत्मनिर्भरता और आत्मरक्षा के महत्वपूर्ण कौशल सिखाते है, जो उनके सुरक्षा और आत्मसंतुष्टि के लिये बेहद जरूरी है।
आत्मरक्षा प्रशिक्षक मुक्ता जी माथुर ने महिलाओं को आत्मरक्षा के गुरू सिखाते हुए कहा कि आत्मरक्षा प्रशिक्षण न केवल शारीरिक कौशल को बढ़ाता है, बल्कि मानसिक सशक्तिकरण भी प्रदान करता है।
प्रशिक्षक शारदा जी पूनिया ने साईबर अपराध व आत्मरक्षा के बारे मे बताते हुए आत्मरक्षा के अनेक गुर बताये। दोनो ही प्रशिक्षकों द्वारा महिलाओं को आत्मरक्षा की विभिन्न तकनीक और विपरीत आपातकालीन परिस्थितियों मे सामना करने के तरीके, स्वास्थ्य और फिटनेस पर ध्यान देने के विभिन्न पहलूओं के बारे मे विस्तार से जानकारी दी। शारदा पूनिया ने महिलाओं को आज के आधुनिक युग मे साईबर सुरक्षा व अपराध के बारे मे जागरूक किया और कानूनी अधिकारों के बारे मे बताया।
महिला इकाई द्वारा अतिथियो का दुपट्टा ओढाकर स्वागत किया गया। अंजली जी चेलानी व टीम का सहयोग रहा। कार्यक्रम मे लघु उद्योग भारती महिला इकाई उपाध्यक्ष श्रीमती इन्दुबाला अग्रवाल, सहसचिव श्रीमती इन्दु चौपडा, श्रीमती नलिनी बंसल, कोषाध्यक्ष शिल्पा अग्रवाल, सदस्य निधिसिह, ममता मनानी, भावना मोटवानी, मीनाक्षी हर्ष, मनीषा शर्मा, नीतूसिह रेखा जैन, शफीना बानो, प्रेमलता महावर इत्यादि अनेक गणमान्य महिलाए उपस्थित रही। अन्त मे धन्यवाद व आभार श्रीमती कंचन लोहिया ने दिया।
Post A Comment:
0 comments: