जोधपुर। जैन युवा संघ सोसायटी की 38वीं वार्षिक आम सभा एवं पारिवारिक गोठ का आयोजन किया गया। आम सभा में सत्र 2024-25 के चुनाव संपन्न हुए। चुनाव अधिकारी माणकमल तातेड़, विजय मेहता व एस. दिलीप जैन ने बताया कि आम सभा में उपस्थित सदस्यों की सर्वसम्मति से सोसायटी के कार्यकाल सत्र 2024-25 के लिए निर्विरोध चुनाव सम्पन्न हुए, जिसमें खुश सिंघवी को अध्यक्ष, पियूष भंडारी को सचिव व हितेष धोका को खेलकूद मंत्री के पद पर मनोनीत किया गया। चुनाव अधिकारी ने तीनों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई तथा सदस्यों ने माला पहनाकर स्वागत किया।
नव मनोनीत अध्यक्ष खुश सिंघवी ने बताया कि सत्र 2024-25 की कार्यकारिणी की घोषणा शीघ्र ही की जाएगी। उन्होंने बताया कि जैनों के लिए प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन सभी सदस्यों की सहभागिता से किया जाएगा जिसकी तैयारियों हेतु कमेटियों का गठन भी शीघ्र कर कार्यभार सौंपा जाएगा।
Post A Comment:
0 comments: