जोधपुर। श्रीमाली ब्राह्मण दवे हाडी चान्द्रास गोत्रियों की कुलदेवी श्री महालक्ष्मी माता का पाटोत्सव ज्येष्ठ शुक्ल त्रयोदशी को चांदपोल के बाहर शिवबाड़ी में गुरुवार को धूमधाम से मनाया गया। प्रवक्ता शिवकुमार दवे ने बताया कि इस अवसर पर प्रातः 9 बजकर 15 मिनट पर पं. सत्यनारायण दवे के आचार्यत्व में गणपति पूजन से कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ। अगली कड़ी में दुर्गा पाठ, पूजन व हवन तथा पूर्णाहुति हुई। पं. सत्यनारायण दवे के आचार्यत्व एवं प्रफ्फुल दवे, विशाल दवे के सह आचार्यत्व में हितेश दवे श्रीमतीं शावी दवे, मुदित दवे, श्रीमतीं महिमा दवे, विक्रान्त दवे, अमरदत्त दवे ने हवन में आहुतियां दी।
सायं 7 बजकर 30 मिनट पर माताजी का विशेष श्रृंगार व महाआरती व महाप्रसादी हुई। रात्रि में 8 बजे से पाल बालाजी मण्डली के भजन कलाकार कुलदीप दवे एवं उनकी टीम द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां हुई। जिसमें "आ माँ आ तुझे दिल ने पुकारा"..., "चौसट जोगनी ए देवी रे मन्द्रिये"..., "नगर में जोगी आया"... इत्यादि भजनों से माता के भक्तजनो को बांधे रखा। पाटोत्सव में ब्रह्मपुरी, महामंदिर, फतेहसागर, सरदारपुरा, हाउसिंग बोर्ड में रहने वाले चान्द्रास गोत्री बंधु भारी संख्या में उपस्थित हुए।
आयोजन में गुरुदत्त, गज्जू, अमित दवे, राजेश, मृदुल, नलीन, विजय, अनुज, आलोक, सौरभ, हितेश आदि ने जिम्मेदारी से कार्यक्रम को सफल बनाया। कुछ स्थानों पर रात्रि 9 बजे मातृशक्ति मंडल द्वारा रातीजोगा का भव्य आयोजन किया, जो देर रात तक चला। इस शुभ अवसर पर महेन्द्र बोहरा अध्यक्ष श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज महानगर जोधपुर, नरेंद्र राज बोहरा, सत्यनारायण बोहरा सत्तु भाई, प्रो. जी.एल. दवे, मुकेश दवे, महेश ओझा, नरेन्द्र लाल त्रिवेदी, प्रकाश दवे उपस्थित हुए।
Post A Comment:
0 comments: