Organization of musical Sunderkand paath and grand Phagotsav. संगीतमय सुंदरकांड पाठ और भव्य फागोत्सव का आयोजन। पुंगल पाड़ा में 15 मार्च को होगी धूम।

जोधपुर के पुंगल पाड़ा में 15 मार्च को होगी धूम, 151 किलो फूलों की होगी वर्षा

जोधपुर। शहर के भीतरी परकोटे स्थित पुंगल पाड़ा चौक में होली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में एक भव्य आयोजन किया जा रहा है। पुंगलपाड़ा नवयुवक मंडल द्वारा 15 मार्च, 2025 को रात्रि 9:00 बजे से प्रभु इच्छा तक संगीतमय सुंदरकांड पाठ और फागोत्सव का आयोजन किया जाएगा।

मंडल के सदस्यों राजेश जाजू (राज सा) और अनून तापड़िया ने बताया कि इस आयोजन में जोधपुर की प्रसिद्ध महेश सुंदर कांड भजन मंडली द्वारा सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा। इसके बाद, प्रसिद्ध फाग गायन कलाकारों द्वारा मनमोहक होली की प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम में शामिल होने वाले प्रमुख सदस्य विमल जाजू और गौरव मूंदड़ा ने बताया कि कार्यक्रम स्थल को विशेष आकर्षक आलोकिक झांकियों से सजाया जाएगा। यश मूंदड़ा, प्रज्ञाश लोहिया और लक्षित राठी मंदिर को पुष्पों से सजाने का काम संभाल रहे हैं। 

इस आयोजन की खास बात यह है कि 151 किलो फूलों की वर्षा के साथ होली खेली जाएगी। आयोजकों ने सभी नागरिकों से इस कार्यक्रम में पधारकर कार्यक्रम को और भी भव्य बनाने का आग्रह किया है।

Post A Comment:

0 comments: