जोधपुर में एक महीने के सिलाई प्रशिक्षण शिविर का हुआ निरीक्षण, महिलाओं ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
समाजसेवी संस्थाओं ने महिला सशक्तिकरण को दिया बढ़ावा
जोधपुर। बाबा रामदेव मंदिर, बालसमंद मंडोर परिसर में "जियो और जीने दो" संस्थान द्वारा आयोजित दो महीने के निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण शिविर का एक महीना पूर्ण होने पर एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। संस्थान के संस्थापक महावीर कांकरिया और अध्यक्ष सुशीला कांकरिया के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सिलाई कौशल में महारथ हासिल की।
महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने और आत्मरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने पर जोर
स्नेह मिलन और भोज के साथ मनाया गया कार्यक्रम
जोधपुर। लघु उद्योग भारती महिला इकाई जोधपुर महानगर ने आज अपनी मासिक बैठक का आयोजन किया। इस बैठक में स्नेह मिलन, भोज और महिलाओं के लिए आत्मरक्षा संबंधी कार्यशाला का आयोजन भी किया गया। कालिका पेट्रोलिग यूनिट वेस्ट की टीम ने महिलाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए।
प्लास्टिक के कट्टे में बंद शव; अंधेरे का फायदा उठाकर की गई हत्या की आशंका
पुलिस ने शुरू की जांच, खंगाले जा रहे हैं सीसीटीवी फुटेज
दुर्गावाहिनी के शस्त्र दीक्षा कार्यक्रम में 5000 से ज़्यादा बहन-बेटियों ने की भागीदारी
लव जिहाद और धर्मांतरण पर जताई चिंता, बालिकाओ को आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षण देने पर दिया ज़ोर
जोधपुर। विश्व हिंदू परिषद, दुर्गावाहिनी जोधपुर प्रांत ने कमला नेहरू नगर स्थित आदर्श विद्या मंदिर में बहन-बेटियों के लिए एक विशाल शस्त्र दीक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में लगभग पाँच हज़ार बहन-बेटियों, महिलाओं ने सहभागिता की।
कार्यक्रम की मुख्य वक्ता, हिंदुत्व की फायर ब्रांड नेता काजल सिंगला उर्फ काजल हिंदुस्तानी ने अपने संबोधन में महिलाओं को आत्मरक्षा के लिए सशक्त बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि, "शस्त्र दीक्षा का मतलब है अपनी शक्ति का प्रदर्शन करना। शस्त्र और शास्त्र दोनों धारण करने से विवेक जागता है, और विवेक जागने पर मातृभूमि और संस्कृति बचाने की सामर्थ्य जागृत होती है।"
काजल हिंदुस्तानी ने देश में बढ़ते लव जिहाद, लैंड जिहाद और धर्मांतरण की घटनाओं पर गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आज देश में हिंदू का केवल सांस लेना भी कुछ लोगों को हेट स्पीच लगता है। उन्होंने "लड़कर लिया पाकिस्तान और हंसकर लेंगे हिंदुस्तान" के नारे का जिक्र करते हुए कहा कि कुछ लोग हिंदुओं के अपने ही देश में रहने से परेशान हैं।
काजल ने "बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ" के साथ-साथ "बेटी को सशक्त बनाओ" के नारे को भी ज़ोरदार ढंग से उठाया। उन्होंने अहिल्या माता का उदाहरण देते हुए कहा कि दुर्गा स्वरूपा बनकर जब बेटी घर से निकलेगी, तभी विधर्मियों का अंत होगा। उन्होंने अजमेर कांड का ज़िक्र करते हुए कहा कि अपनी अस्मिता बचाने के लिए महिलाओं को खुद आगे आना होगा।
उन्होंने तीन सवाल पूछते हुए कहा, "हिंदू बेटियां अपने घर में तो आधुनिक वस्त्र पहनती हैं, लेकिन विधर्मियों के घर जाकर बुर्का क्यों पहन लेती हैं? विधर्मी के घर जाकर गौमांस कैसे पकाती और खाती हैं? और अपने घर में रानी की तरह रहने वाली हिंदू बेटी विधर्मी के घर जाकर अपने पति की तीन सौतनों के साथ कैसे रह लेती है?" उन्होंने कहा कि लव जिहाद के माध्यम से हिंदू परिवारों को तोड़ने की साज़िश चल रही है और अब समय आ गया है कि इन तत्वों का सफाया किया जाए। काजल हिंदुस्तानी ने महिलाओं से आत्मनिर्भर बनने और आत्मरक्षा के लिए शस्त्र धारण करने का आह्वान किया।
इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता की वंदना के साथ हुई। इसके पश्चात दुर्गा वाहिनी की कार्यकर्ता अमीषा राठौड़ द्वारा शौर्य विषय पर स्व रचित कविता का पाठ किया गया। विहिप के प्रांत अध्यक्ष डॉ. राम गोयल ने कार्यक्रम की प्रस्तावना दी और सभी अतिथियों का स्वागत किया।
उपस्थित रहे गणमान्य
विद्याभारती के प्रांत अध्यक्ष महेंद्र दवे, विभाग संगठन मंत्री मंगलाराम, रामनवमी महोत्सव समिति के अध्यक्ष डॉ. पप्पूराम डारा, डॉ. रेनू मकवाना, डॉ. बीना गोयल, समाजसेविका अनुराधा आडवाणी, उद्योगपति विनोद सिंघवी, प्रांत सह मंत्री महेंद्र राजपुरोहित, मानाराम विश्नोई, प्रांत मंत्री परमेश्वर जोशी सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता बबीता गुर्जर ने की और साध्वी हेमा सरस्वती का आशीर्वचन प्राप्त हुआ। इस अवसर पर दुर्गा वाहिनी प्रांत संयोजिका कुसुम थवानी विहिप के प्रांत संगठन मंत्री राजेश पटेल व संचालन विक्रांत अग्रवाल ने किया।
अतिथियों का स्वागत दुर्गा वाहिनी की प्रेक्षा रामावत, प्रियंका बाहेती, निशा राठौड़, विजय लक्ष्मी परिहार, मानसी उपाध्याय, हिमांशी जनवाणी सहित कार्यकर्ता ने किया।
जोधपुर में तीन दिवसीय समारोह की शुरुआत, महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने पर जोर
महिला सशक्तिकरण पर केन्द्रित कार्यक्रमों की श्रृंखला
जोधपुर। लघु उद्योग भारती के 31 वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आज जोधपुर में तीन दिवसीय कार्यक्रमों की श्रृंखला की शुरुआत हुई। इस अवसर पर महिला इकाई जोधपुर महानगर ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली 31 महिलाओं को सम्मानित किया।
ससुराल वालों पर दर्ज हुआ मामला, निष्पक्ष जांच का वादा
जोधपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पीहर पक्ष ने लगाए गंभीर आरोप
स्किन एंड हेयर केयर सेमिनार के साथ महिलाओं को दिया बिज़नेस बढ़ाने का प्रशिक्षण
85 से ज़्यादा महिलाओं ने उठाया कार्यक्रम का लाभ
जोधपुर। जायंट्स ग्रुप ऑफ़ रॉयल लेडीज, जोधपुर ने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को खुद का बिज़नेस बढ़ाने और अपनी सेहत का ख्याल रखने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में एक विशेष स्किन एंड हेयर अवेयरनेस सेमिनार आयोजित किया गया, जिसमें महिलाओं को मौसम के अनुसार अपनी त्वचा और बालों की देख भाल करने के तरीके सिखाए गए।
वरिष्ठ कवयित्री ने राजस्थान की महिलाओं को नमन करते हुए कहा, राज्य के कण-कण में दिखती है पद्मावती की झलक
रजनी प्रजापति की कविता ने किया महिला दिवस को और खास
जोधपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर वरिष्ठ कवयित्री रजनी प्रजापति ने राजस्थान की महिलाओं की शक्ति और उनके योगदान को यादगार अंदाज में सलाम किया। उन्होंने कहा कि राजस्थान की हर नारी में रानी पद्मावती की झलक दिखाई देती है, जिनकी वजह से राज्य को अपनी संस्कृति और मर्यादा पर गर्व है।
रजनी प्रजापति का वक्तव्य:
"मैं उस नायाब मोती का जिक्र किए बिना नहीं रह सकती जिसने राजस्थान को गौरवान्वित किया है। रानी पद्मावती ने राजस्थान के इतिहास को स्वर्णिम बना दिया। राणा रतन सिंह की धरोहर ने राजस्थान की संस्कृति और मर्यादा को संजोया है। जब मैं राजस्थान की नारियों के बारे में सोचती हूं, उनके लाल लाल बिंदियों और मांग के कुंकुम के बारे में सोचती हूं, तो मुझे बस रानी पद्मावती की ही झलक दिखाई देती है।"
रजनी प्रजापति की कविता:
"विराट है ललाट तो क्यों किसी की आस हो,
बन सर्वशक्तिमान तू हर वार ब्रह्मास्त्र हो,
प्रचंड हो, तूफान हो गरज गरज ब्रह्मांड हो,
उठे जो रक्तबीज तो जगदंबिका समान हो उठे,
जो गर कोई नजर वीभत्स रूप धार तू हो स्पर्श तो कहे,
तू इस कदर कदर करे तेरी कदर एकल नहीं अग्निशिखा, नक्षत्र है अपार तू।"
कवयित्री रजनी प्रजापति ने सभी को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए काम करने का आह्वान किया।
100 से अधिक महिलाओं ने लिया भाग, विशेषज्ञों ने दी कैंसर से बचाव की जानकारी
निरुपा पटवा के नेतृत्व में आयोजित हुआ जागरूकता अभियान
जोधपुर। आज के समय में स्तन कैंसर महिलाओं के लिए एक बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए, जायंट्स ग्रुप ऑफ़ रॉयल लेडीज़ ने एक अनूठा कदम उठाया है। समूह की अध्यक्ष, निरुपा पटवा के नेतृत्व में, MDM (मथुरा दास माथुर) हॉस्पिटल के सहयोग से एक स्तन कैंसर और सर्विक्स कैंसर जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार में डॉक्टर विकास राजपुरोहित, डॉक्टर अंशुल माथुर (ब्रेस्ट कैंसर सर्जन) और डॉक्टर अन्नू राजपुरोहित (ऑन्कोलॉजिस्ट, टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल) ने महिलाओं को इस जानलेवा बीमारी से बचाव के तरीके बताए।